गरोठ। ग्राम कोटड़ाबुजुर्ग में कृषि कार्य के दौरान युवक कमलेश मेघलाल को सांप ने काट लिया। घटना के बाद संजय पाटीदार ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे तत्काल गरोठ अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मंदसौर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, कमलेश संजय पाटीदार के कुएं पर मजदूरी करने गया था। इसी दौरान खेत में काम करते समय सांप ने उसे काट लिया। समय पर अस्पताल पहुंचने से उसे आवश्यक चिकित्सा सहायता मिल सकी।
गरोठ अस्पताल के डॉक्टर दरबार सिंह ने लोगों से अपील की कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक और अंधविश्वास में समय बर्बाद न करें। पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुंचाएं और घरेलू नुस्खों के बजाय चिकित्सकीय उपचार को प्राथमिकता दें।