दूदरसी। गांव खेड़ा दारू की प्रतिष्ठित फर्म धाकड़ समाज की ममतामई मां रामसुखी बाई धाकड़ का आज 29 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे के लगभग देवलोकगमन हो गया था ।
उनका अंतिम संस्कार गांव खेड़ा दारू के निजी मोक्षधाम पर दोपहर 1 बजे किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र जगदीश धाकड़ अनुजद्वय बंशीलाल मुकेश ने उनकी पार्थिव देह को मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार कर श्री चरणों में नमन किया।
गांव में जैसे ही उनके देवलोकगमन की सूचना मिली उनके दर्शन कर श्रृद्धासुमन अर्पित करने का तांता लग गया।
मोक्ष धाम पर शोक सभा आयोजित की गई जिसमें उपस्थित सभी शोक संतप्त सज्जनों ने हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को परमात्मा के श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
ज्ञात रहे स्वर्गीय रामसुखी बाई नीमच मार्केटिंग सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष स्व* जयराज धाकड़ की धर्मपत्नी जगदीश बंशीलाल मुकेश की माताजी भगवतलाल मुकेश लाला राहूल की दादीजी लक्ष्मीनारायण धाकड़ नीमच जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष की काकीजी थी।
स्वर्गीय रामसुखी बाई एक नेक ईमानदार कर्तव्य परायण लोगों के दुःख सुख में हमेशा सहयता के लिए तत्पर रहती थी आपके निधन से परिवार में एक पीढ़ी का अंत हो गया है आप पिछे बेटा बेटी पोता पोती प्रपोत्र सहित भरपुरा परिवार छोड़ कर परमात्मा की दिव्य ज्योति में विलीन हो गई। उपरोक्त जानकारी पत्रकार बालमुकुंद नागर ने दी।