चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मंगलवार को भदेसर क्षेत्र का सघन दौरा कर जिला परिषद एवं पंचायत समिति के विभिन्न वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधायक आक्या ने जिला परिषद वार्ड संख्या 14 से भाजपा प्रत्याशी तुलसी बाई तथा वार्ड संख्या 15 से प्रत्याशी चंद्री बाई रेगर के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पंचायत समिति के विभिन्न वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के कार्यालयों का भी उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक आक्या ने कहा कि राजस्थान में भजनलाल सरकार बनने के बाद प्रत्येक क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता देते हुए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने, किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विधायक आक्या ने पंचायत समिति के जिन वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया, उनमें वार्ड संख्या 1 रेवलिया-सोनियाना से देवीलाल नायक, वार्ड संख्या 2 से नारायणलाल बुनकर, वार्ड संख्या 3 बानसेन-लेसवा से रचना लढ़्ढा, वार्ड संख्या 4 बागुंड-कुथना से सोसर बाई, वार्ड संख्या 5 भादसोड़ा से राधेश्याम आचार्य, वार्ड संख्या 6 लोहाना-नपानिया से रामलाल मेनारिया, वार्ड संख्या 7 मंडफिया से सागर देवी, वार्ड संख्या 8 से मांगी बाई तथा वार्ड संख्या 9 पोटला से शक्ति सिंह भाटी शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।