जावद/नीमच। नीमच जिले के जावद में कांग्रेस सेवा दल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन की ओर से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को जावद बस स्टैंड पर कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।
कांग्रेस सेवा दल द्वारा पिछले कई महीनों से लगातार इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संगठन का उद्देश्य ऐसे आयोजनों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में राष्ट्रभक्ति, आपसी एकता और संगठनात्मक मजबूती की भावना को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के दौरान आगामी 1 तारीख को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रस्तावित आंदोलन को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान सेवा दल के पदाधिकारियों और सदस्यों को आंदोलन की जानकारी देते हुए दिल्ली पहुंचकर उसमें सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव सहित जावेद दुर्रानी, इलियास कुरैशी, बेबी मेहरा, शामिदा मिर्जा, मनमोहन सिंह, भुवान सिंह, पंकज ऐरन, युवराज झरिया, मनोज झरिया, दिनेश पाटीदार, दिनेश बायड, हाफिज अब्दुल, विष्णु नागर, खाकरमल पंवार, देवेंद्र हंसवाल सहित कांग्रेस सेवा दल के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।