मंदसौर। कांग्रेस के नारकोटिक्स विभाग घेराव कार्यक्रम के दौरान मीडिया कवरेज को लेकर विवाद सामने आया है। INH हरिभूमि के संवाददाता के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की करने और कवरेज से रोकने के आरोप कांग्रेस के पूर्व विधायक कृष्णा पाटिल और उनके पुत्र पर लगे हैं।
घटना के बाद मौके पर मौजूद पत्रकारों में नाराजगी फैल गई। विरोध स्वरूप पत्रकारों ने कार्यक्रम की कवरेज बंद कर दी।
पत्रकारों का कहना है कि मीडिया को स्वतंत्र रूप से अपना दायित्व निभाने का अधिकार है। कवरेज के दौरान किसी मीडियाकर्मी को रोकना या उसके साथ दुर्व्यवहार करना गंभीर मामला है।
फिलहाल, घटना को लेकर संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।