नीमच। जिला कांग्रेस कमेटी नीमच द्वारा सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को जिला कांग्रेस कार्यालय, गांधी भवन में एक विशेष प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। प्रेस वार्ता को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चरणजीत सिंह सपरा सहित अन्य कांग्रेस नेता संबोधित करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रेस वार्ता दोपहर 4.30 बजे आयोजित होगी। जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित होकर प्रेस वार्ता की कवरेज करने का अनुरोध किया है।