BREAKING NEWS
BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<     KHABAR : रात टहलने निकला अधेड़, सुबह रेलवे पटरी पर.. <<     BIG NEWS : एमपी और बेंगलुरु में ईडी का बड़ा एक्शन, 4600.. <<     BIG NEWS : 300 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना पर.. <<     KHABAR : 476 छात्राओं का अधीक्षिका के निलंबन पर.. <<     BIG UPDATE: त्योहारों से पहले नीमच पुलिस का बड़ा.. <<     BIG NEWS : दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, रानी.. <<     KHABAR : मड़ावदा की एकीकृत शाला में अभिभावक.. <<     BIG UPDATE: नीमच में मशहूर चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     NEWS : नागौर एसपी ने चित्तौड़गढ़ डीएसटी प्रभारी.. <<     NEWS : छोटे ग्राहकों का बैंक, लेकिन सेवाएं बड़े.. <<     NEWS : अनुराधा पौडवाल के जन्मदिवस पर निंबाहेड़ा.. <<     NEWS : एराल से घोसुंडा तक गूंजा चुनावी प्रचार,.. <<     NEWS : किताबी ज्ञान से लेकर साइबर क्राइम तक की.. <<     NEWS : नेटवर्क समस्या के समाधान के भरोसे के बाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2026, 11:27 am
KHABAR : मड़ावदा की एकीकृत शाला में अभिभावक सम्मेलन आयोजित, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति में पालकों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

सरवानिया महाराज। समीपवर्ती ग्राम पंचायत मड़ावदा स्थित शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को अभिभावक सम्मेलन आयोजित किया गया। संकुल केंद्र सरवानिया महाराज एवं जनशिक्षा केंद्र जनकपुर के अंतर्गत आयोजित इस सम्मेलन में शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और अभिभावकों की भागीदारी पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा केंद्र के एपीसी पं. अंबिकाप्रसाद जोशी ने कहा कि जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान है। विद्यार्थियों की शिक्षा और उनके विकास में शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भूमिका भी बेहद अहम होती है। यदि अभिभावक समय-समय पर विद्यालय पहुंचकर बच्चों की पढ़ाई और प्रगति की जानकारी लेते रहें, तो निश्चित रूप से उनका शैक्षणिक एवं नैतिक स्तर बेहतर होगा। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देते हुए विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ शुभारंभ-
सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका दीपिका माली ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सरपंच लालाराम रावत, ठाकुर खुमान सिंह, राधेश्याम जोशी, पालक संघ अध्यक्ष बालमुकुंद, बीएसी कमलेश बाडिका, जनशिक्षक कमल राठौर, प्रभुलाल पाटीदार और रमेश गोस्वामी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। सम्मेलन में अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और शिक्षकों के कार्य एवं व्यवहार की सराहना की।

सप्ताहभर से चल रही थी तैयारियां-
सम्मेलन को लेकर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा एक सप्ताह पहले से तैयारियां की जा रही थीं। विद्यालय परिसर में शैक्षणिक बैनर लगाए गए तथा मुख्य द्वार पर रंगोली और फूलों से आकर्षक सजावट की गई। शाला प्रभारी सीमा राठौर ने विद्यालय की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों का सम्मान-
शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ नवोदय विद्यालय चयन, खेलकूद एवं विभिन्न गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कक्षा पहली में सर्वाधिक औसत उपस्थिति दर्ज होने पर कक्षा की शिक्षिका संतोष नागदा और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों के सतत विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले शिक्षकों का भी ग्राम पंचायत एवं शाला प्रभारी सीमा राठौर द्वारा अतिथियों के साथ प्रशस्ति पत्र और माला पहनाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर शिक्षिका गुणसागर जैन, मंगला, निर्मला राठौर, संतोष, रविंद्र कुमार, शिक्षक विष्णुदास सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं माताएं उपस्थित रहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE