BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी और बेंगलुरु में ईडी का बड़ा एक्शन, 4600.. <<     BIG NEWS : 300 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना पर.. <<     KHABAR : 476 छात्राओं का अधीक्षिका के निलंबन पर.. <<     BIG UPDATE: त्योहारों से पहले नीमच पुलिस का बड़ा.. <<     BIG NEWS : दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, रानी.. <<     KHABAR : मड़ावदा की एकीकृत शाला में अभिभावक.. <<     BIG UPDATE: नीमच में मशहूर चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     NEWS : नागौर एसपी ने चित्तौड़गढ़ डीएसटी प्रभारी.. <<     NEWS : छोटे ग्राहकों का बैंक, लेकिन सेवाएं बड़े.. <<     NEWS : अनुराधा पौडवाल के जन्मदिवस पर निंबाहेड़ा.. <<     NEWS : एराल से घोसुंडा तक गूंजा चुनावी प्रचार,.. <<     NEWS : किताबी ज्ञान से लेकर साइबर क्राइम तक की.. <<     NEWS : नेटवर्क समस्या के समाधान के भरोसे के बाद.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में मुलाकातों और फोटो सेशन का खेल.. <<     KHABAR : आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की 3.. <<     BIG NEWS : त्योहारों से पहले नीमच के बाजारों में.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगरपालिका के 14 प्रस्तावों पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2026, 11:13 am
NEWS : छोटे ग्राहकों का बैंक, लेकिन सेवाएं बड़े बैंकों के समकक्ष, अरबन बैंक स्थापना दिवस पर प्रबंध निदेशक डॉ. वंदना वजीरानी ने गिनाईं बैंक की उपलब्धियां, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक की प्रतापगढ़ शाखा द्वारा स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बैंक की प्रबंध निदेशक डॉ. वंदना वजीरानी ने कहा कि अरबन बैंक भले ही समाज के छोटे वर्गों का बैंक है, लेकिन ग्राहक सेवा के मामले में प्रतिस्पर्धा के इस दौर में निजी और राष्ट्रीयकृत बैंकों के समकक्ष सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्राहकों का विश्वास ही अरबन बैंक की सबसे बड़ी पूंजी है।

डॉ. वजीरानी ने कहा कि आधुनिक तकनीक, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई से जुड़ने के बाद बैंक के ग्राहक अब 24 घंटे धन हस्तांतरण जैसी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के जन्म के साथ ही उनका बैंक खाता खुलवाएं और उनमें बचत एवं सहकारिता के संस्कार विकसित करें।

बैंक के महाप्रबंधक दिनेश खंडेलवाल ने कहा कि स्थापना से लेकर अब तक अरबन बैंक ने बैंकिंग सेवाओं के साथ सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने प्रतापगढ़ शाखा के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए आमजन से बैंक से जुड़कर सहकारिता को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैंक के महाप्रबंधक (प्रशासन) जे.पी. जोशी ने कहा कि किसी भी संस्था की प्रगति में ग्राहकों का सहयोग महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने ग्राहकों से प्रतापगढ़ शाखा को आदर्श शाखा के रूप में विकसित करने में सहयोग देने की अपील की। साथ ही कहा कि बैंक से संबंधित किसी भी परेशानी या असुविधा की स्थिति में ग्राहक सीधे बैंक प्रबंधन से संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत में शाखा प्रबंधक किरिट शर्मा ने शाखा की प्रगति की जानकारी देते हुए ग्राहकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वर्षा रानी शर्मा, विकास रैदास और गौरव गांछा ने ग्राहकों को उपरणा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

समारोह में सी.एस. जोशी, राजेंद्र चपलोत, पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक प्रजापत, राजेंद्र तोमर, गोविंद कुमार शर्मा, शिवनारायण पालीवाल, राजेश सिंधी, शांतिलाल नायक और राजेश पारीख सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन महाप्रबंधक (प्रशासन) जे.पी. जोशी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE