नीमच। बालचंद वर्मा की धर्मपत्नी, मोहनलाल, राधेश्याम एवं दुर्गाशंकर की भाभीजी, मोहनलाल, बंटी, मुकेश एवं बाबू की काकीजी एवं नरेंद्र, गिरिराज की माताजी तथा चि. सुयश वर्मा (मेर) की दादीजी कलावती वर्मा का लंबी बीमारी के बाद दिनांक 1/11/2026 रविवार को स्वर्गवास हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 2/11/2026 सोमवार को प्रातः 11 बजे 597, 14/2 विकास नगर नीमच से मुक्तिधाम नीमच सिटी के लिए ले जाई जाएगी। उपरोक्त जानकारी पत्रकार मुकेश पार्टनर ने दी।