भगवानपुरा। बिस्टान में सेवा भारती एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भारत माता एवं भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
शिविर में दंत चिकित्सक एवं मुख-जबड़ा शल्य चिकित्सक डॉ. शुभम गुप्ता ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में कुल 45 लोगों ने पंजीयन करवाकर दंत चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, बिस्टान की नवांकुर संस्था बिस्टान कुंबी पाटिल समाज सेवा संस्था के अध्यक्ष यशवंत पाटिल, नगर परिषद अध्यक्ष डेम सिंह नार्वे, सेवा भारती की स्वावलंबन आयाम प्रमुख सुनीता केरावत, परामर्शदाता अखिलेश वर्मा, सेवा भारती अध्यक्ष कल्पना दीक्षित, महेश दीक्षित, ललित बारे एवं महेश सोलंकी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सेवा भारती समिति की उपाध्यक्ष सुनीता पगारे ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।