नीमच। विद्युत विभाग के सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि सोमवार, 2 नवंबर 2026 को 33/11 केवी किलेश्वर सबस्टेशन पर रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
मेंटेनेंस कार्य के दौरान 33/11 केवी किलेश्वर ग्रिड से संचालित 11 केवी बघाना एवं रेलवे फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे इन फीडरों से जुड़े होली चौक, अहीर मोहल्ला, हनुमान नगर, लेवड़ा, अरनिया थाना, ऑफिसर कॉलोनी, किलेश्वर ग्रिड के सामने का क्षेत्र, कुमारिया विरान, किलेश्वर गेट से रेलवे स्टेशन तक का क्षेत्र, राज पैलेस तथा कृषि उपज मंडी के आंशिक क्षेत्र में विद्युत प्रदाय प्रभावित होगा। इसके अलावा उच्चदाब उपभोक्ता होटल राज पैलेस की बिजली आपूर्ति भी बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार आवश्यकतानुसार बिजली कटौती की अवधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है।