गरोठ। शामगढ़ तहसील के ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल ‘भारतीय युवा संसद’ कार्यक्रम का आयोजन होगा। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में देशभर से युवा और छात्र शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी धर्मराजेश्वर की प्राचीन धरोहर और ऐतिहासिक महत्व से रूबरू होंगे।
आयोजन की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान, मेलखेड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र पहाड़िया, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह पंवार, मंडल महामंत्री दरबार सिंह पंवार, घनश्याम सांवलिया, मंडल उपाध्यक्ष तूफान सिंह पंवार, पूर्व सरपंच बसंतीलाल पाटीदार और गोविंद रायका सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
वहीं, प्रशासन की ओर से चंदवासा चौकी प्रभारी मनोज महाजन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।