नीमच। मध्यप्रदेश-राजस्थान सीमा पर नयागांव-निंबाहेड़ा मार्ग पर शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फाइनेंसकर्मी खलील खान (40) की मौत हो गई। वे राजस्थान के निंबाहेड़ा स्थित कसोटा दरवाजा के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार, खलील खान मंदसौर से कलेक्शन का काम पूरा कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नयागांव चेक पोस्ट के आगे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। नयागांव टोल की एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
रविवार सुबह पुलिस चौकी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। खलील खान अपने पीछे तीन बच्चों सहित परिवार छोड़ गए हैं।