मंदसौर। नई आबादी स्थित अनुयोग हॉस्पिटल में उपचार के दौरान गोपाल सिंह राजपूत की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और समाजजनों में आक्रोश व्याप्त है। मृतक के दामाद कुलदीप सिंह चौहान ने अस्पताल के डॉक्टरों पर उचित उपचार नहीं करने और बीमारी की सही पहचान में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं।
परिजनों का कहना है कि उपचार में कथित लापरवाही के चलते गोपाल सिंह की मौत हुई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित डॉक्टरों एवं अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।