BREAKING NEWS
मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 1, 2026, 12:11 pm
BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- गौरवशाली विरासत और विकास के पथ पर अग्रसर है एमपी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता के नाम शुभकामना संदेश जारी किया गया है। इस विशेष अवसर पर प्रदेश की गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और सर्वांगीण विकास के सफर को रेखांकित करते हुए सभी नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।


गौरवशाली विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य की भूमि
पीएम मोदी ने संदेश में कहा है कि मध्य प्रदेश केवल भौगोलिक सीमाओं का नाम नहीं, बल्कि यह गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य की भूमि है। यहाँ के विश्वविख्यात धरोहर स्थल और ऐतिहासिक पहचान इस प्रदेश को वैश्विक पटल पर एक विशिष्ट स्थान दिलाते हैं।


हर क्षेत्र में नित-नई उपलब्धियां हासिल कर रहा प्रदेश
प्रदेशवासियों की प्रतिभा और उद्यमशीलता की सराहना करते हुए उल्लेख किया गया है कि यहाँ के लोगों ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कृषि, उद्योग और पर्यटनरू कृषि और पर्यटन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और इनोवेशनः शिक्षा, बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) और नवाचार (इनोवेशन) के मोर्चे पर प्रदेश नित-नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। आत्मनिर्भर भारत में योगदानरू अपने सर्वांगीण विकास के साथ-साथ यह राज्य ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में भी एक अहम और निर्णायक भूमिका निभा रहा है। अंत में कामना की गई है कि स्थापना दिवस का यह विशेष अवसर राज्य के सभी परिवारजनों के जीवन में सुख, शांति, प्रगति और समृद्धि लेकर आए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE