टीकमगढ़। जनपद पंचायत जतारा में पदस्थ बीपीओ बृजेश रावत के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। आदित्य होटल में हुए इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान उनके सेवाकाल को याद करते हुए सहयोग और कार्यशैली की सराहना की गई।
तिलक लगाकर और माला पहनाकर किया सम्मान
कार्यक्रम में मंच से बीपीओ बृजेश रावत का तिलक लगाकर और माला पहनाकर सम्मान किया गया। जनपद पंचायत के कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके साथ बिताए कार्यकाल और अनुभवों को साझा किया। सभी ने उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके सुखद भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।
कर्मचारियों ने साझा किए अनुभव
एई सत्येंद्र यादव ने बताया कि बृजेश रावत के सेवानिवृत्त होने पर यह विदाई समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रमोद तिवारी ने किया। इस अवसर पर उपयंत्री मनीष त्रिपाठी, अनिल यादव, राजेंद्र कोरी, नीरज तिवारी, नीरेंद्र राजपूत सहित जनपद पंचायत का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।