BREAKING NEWS
KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<     गुरु के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 42 साल की.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन झाबुआ में ‘जन सुरक्षा युवा.. <<     NEWS : नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य की अगुवाई.. <<     KHABAR : सेवा निवृत्ति पर बीपीओ बृजेश रावत को नम.. <<     BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का.. <<     BIG NEWS : दो दिन तक समझाया, चेतावनी भी दी, फिर भी.. <<     KHABAR : साइबर ठगों का बड़ा शिकार, रिटायर्ड शिक्षक.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे महेश चन्द्र सोनी, परिवार में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष-वृषभ सहित इन राशि वालों का भाग्य.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 1, 2026, 10:30 am
BIG NEWS : किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, प्रशासन की दबिश में देशी-विदेशी ब्रांड की भारी मात्रा में शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

भानपुरा। कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश और गरोठ एसडीएम राहुल चौहान के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भानपुरा तहसील के ग्राम भगवानपुरा स्थित एक किराना दुकान से विभिन्न ब्रांड की शराब जब्त की। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम भगवानपुरा स्थित श्री सांवरिया किराना स्टोर का निरीक्षण कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार सुनील अग्रवाल तथा एसआई बापू सिंह बामनिया की टीम ने किया। निरीक्षण के दौरान दुकान से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई।

टीम ने मौके से देशी प्लेन शराब के 46 क्वार्टर, देशी मसाला शराब के 47 क्वार्टर, मैकडॉवेल नंबर-1 के 9 क्वार्टर, आरएस के 4 क्वार्टर, बीयर के 16 केन और बीयर की 4 बोतलें जब्त कीं।

यह शराब नीमथूर निवासी लालचंद पिता चुन्नीलाल माली के कब्जे से जब्त की गई। इसके बाद संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE