नीमच। विद्युत विभाग द्वारा सीआरपीएफ सब-स्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते सोमवार, 2 नवंबर 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33/11 केवी सीआरपीएफ ग्रिड से बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
सहायक यंत्री (शहर) के अनुसार, ग्रिड बंद रहने से टाउन-1, टाउन-2, टाउन-3, अल्कोलाइड, झांझरवाड़ा, संजीवनी और कलेक्ट्रेट फीडर प्रभावित होंगे। इसके चलते नारकोटिक्स ऑफिस, कलेक्टर निवास एवं कार्यालय, ऑफिसर्स कॉलोनी, राजस्व कॉलोनी, दशहरा मैदान, विकास नगर, हुड़को कॉलोनी, जवाहर नगर, ग्वालटोली, स्कीम नंबर 24, 34 और 36, टैगोर मार्ग, फव्वारा चौक, कमल चौक, वीर पार्क रोड, सिंधी कॉलोनी, हाट मैदान, स्टेशन रोड, कृष्णा नगर, संजीवनी कॉलोनी, बोहरा कॉलोनी, चौपड़ा कॉलोनी सहित शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा नरूला हॉस्पिटल, विमल नर्सिंग होम, विशाल मेगा मार्ट, उत्कृष्ट स्कूल, मंडी प्रांगण और रेलवे फाटक क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में भी बिजली बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।