बड़वानी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विरोध के स्वर अब स्थानीय स्तर पर भी सुनाई देने लगे हैं। रविवार दोपहर बड़वानी में छात्र-छात्राओं ने SIR प्रक्रिया के विरोध में पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। मार्च कारंजा चौराहे से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचा।
तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे छात्र
रविवार दोपहर करीब 2 बजे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कारंजा चौराहे पर एकत्रित हुए। हाथों में तख्तियां लेकर उन्होंने SIR प्रक्रिया के विरोध में नारे लगाए और पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर पार्क तक पहुंचे। यहां विद्यार्थियों ने सभा आयोजित कर अपनी मांगों और विरोध के कारणों पर चर्चा की।
दिल्ली में चल रहे आंदोलन का समर्थन
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता अंकित निगवाल ने कहा कि दिल्ली में विपक्ष और INDIA गठबंधन SIR के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। बड़वानी में निकाला गया पैदल मार्च उसी आंदोलन के समर्थन में आयोजित किया गया है।
प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे इस तरह के भेदभाव को बर्दाश्त नहीं करेंगे।