BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 1, 2026, 5:01 pm
KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन, छात्राओं को बाल अधिकारों, सुरक्षा और निःशुल्क विधिक सहायता की दी जानकारी, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार संचालित ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत रविवार को शासकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीमच में ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन तथा प्राधिकरण के सचिव विशाल अखंड के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार, विद्यालय के प्राचार्य बालकिशन बनोधा, शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, व्यक्तिगत एवं ऑनलाइन सुरक्षा, बाल संरक्षण तथा निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देने के उद्देश्य से सुरक्षित बचपन अभियान शुरू किया गया है। अभियान के प्रथम चरण में 1 से 6 नवंबर 2026 तक विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और भयमुक्त वातावरण में विकास करने का अधिकार है। उन्होंने बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण, लैंगिक अपराधों तथा ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को प्रेरित किया कि किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या शोषण की स्थिति में बिना भय और संकोच के अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित प्राधिकरण को इसकी सूचना दें।

उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकारों का संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। इस दौरान छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की टोल फ्री हेल्पलाइन 15100 की जानकारी भी दी गई।

सुरक्षित बचपन, सशक्त भविष्य की आधारशिला-
कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, असुरक्षित परिस्थितियों की पहचान करने तथा हिंसा, शोषण या साइबर अपराध के विरुद्ध आवाज उठाने का संदेश दिया गया। यह शिविर बच्चों के अधिकारों के संरक्षण और उनके लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्राएं, पैरालीगल वॉलंटियर्स तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टाफ उपस्थित रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE