BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 1, 2026, 4:58 pm
NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां अंतिम दौर में, 2 नवंबर को रवाना होंगे मतदान दल, 3 नवंबर को जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्य और 5 नवंबर को सरपंच-वार्ड पंच के लिए होगा मतदान, इस बार इतने लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में तृतीय चरण के निर्वाचन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिले में 3 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों तथा 5 नवंबर को सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। तृतीय चरण के लिए गठित मतदान दल 2 नवंबर को निर्धारित स्थलों से मतदान सामग्री लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि तृतीय चरण में जिले की पांच पंचायत समितियों- भदेसर, भूपालसागर, चित्तौड़गढ़, कपासन एवं राशमी की कुल 160 ग्राम पंचायतों में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी। इस चरण में 532 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा। पंचायत समिति सदस्यों के 93 तथा वार्ड पंचों के 1,464 पदों के लिए निर्वाचन होगा। कुल 4 लाख 60 हजार 225 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2 लाख 28 हजार 605 पुरुष और 2 लाख 31 हजार 620 महिला मतदाता शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्य के लिए करीब 3,100 मतदान कार्मिकों की तैनाती की गई है। मतदान दलों की रवानगी, मतदान सामग्री वितरण, ईवीएम एवं अन्य निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही मतदान दलों के आवागमन, आवश्यक संसाधनों, कार्मिकों के प्रशिक्षण और निर्वाचन संबंधी अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE