BREAKING NEWS
सुनार की दुकान का शटर उचकाया, पुलिस ने गुजरात.. <<     KHABAR : दिवाली और छठ पर यातायात का भारी दबाव,.. <<     KHABAR : लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रहित के.. <<     मंदसौर में सड़क मरम्मत के नाम पर लापरवाही के.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     नगर कुकड़ेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ.. <<     VIDEO NEWS : मुरैना में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर में आवारा मवेशियों का बढ़ता.. <<     BIG UPDATE: मोहन सरकार का दीपावली पर महिलाओं को.. <<     VIDEO: चुनाव में बड़े-बड़े वादे, नतीजों के बाद.. <<     BIG NEWS : सफेद दूध के पीछे छिपा था मिलावट का काला.. <<     KHABAR : डॉ. नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस.. <<     KHABAR : मंदसौर में 70वीं राज्य स्तरीय रोलर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन में सरदार पटेल की.. <<     KHABAR : घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाकर निकला संघ.. <<     KHABAR : देवास में शटर उचकाकर चोरी करने वाले गिरोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 2, 2026, 10:44 am
KHABAR : मंदसौर में 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 10 संभागों के 480 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, 5 नवंबर तक लोटस वैली स्कूल में होंगे मुकाबले, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। स्कूल शिक्षा विभाग की 70वीं राज्य स्तरीय शालेय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को रेवास देवड़ा रोड स्थित लोटस वैली स्कूल के खेल मैदान में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ हुआ। प्रतियोगिता में 11, 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं क्वाड्स, इनलाइन और रोड रेस स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा डॉ. विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला, भाजपा मध्यप्रदेश खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक शांतिलाल मालवीय, भाजपा जिला महामंत्री शिवराज सिंह घटावदा, जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन अध्यक्ष कपिल भंडारी, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के ऑब्जर्वर भरत सिंह कुमावत, संयुक्त संचालक क्रीड़ा उज्जैन संभाग सावित्री मालवीय, जिला शिक्षा अधिकारी पंकज जाट, समाजसेवी जगदीश चौधरी तथा लोटस वैली स्कूल के प्राचार्य विकास आचार्य, संचालक इशिका आचार्य एवं प्रतियोगिता संयोजक डॉ. विजय सिंह पुरावत मंचासीन रहे।

अतिथियों का प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि यशपाल सिंह सिसोदिया ने अपने उद्बोधन में सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा डॉ. विजय पाटीदार ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला सहित अन्य अतिथियों ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया।

कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय की छात्राओं ने 'जगन्नाथ-जगन्नाथ' गीत पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मध्यप्रदेश के सभी 10 संभागों से पहुंची टीमों के कप्तानों का अतिथियों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय खिलाड़ी कृति सेठिया ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई। इस दौरान लोटस वैली स्कूल के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया तथा अतिथियों द्वारा मध्यप्रदेश ध्वज का आरोहण किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी पंकज जाट ने स्वागत उद्बोधन के साथ प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 5 नवंबर 2026 तक लोटस वैली स्कूल, रेवास देवड़ा रोड, मंदसौर में किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के 10 संभागों से 240 बालक और 240 बालिकाएं सहित कुल 480 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनके साथ 30 पुरुष और 30 महिला ऑफिशियल भी शामिल हैं। प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल द्वारा 25 रेफरी एवं फील्ड ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था डाइट परिसर स्थित बालक एवं बालिका छात्रावासों में की गई है।

प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन एवं मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश शर्मा, प्राचार्य के.सी. सोलंकी, सुदीप दास, रविंद्र दुबे, शहजाद हुसैन, संजय राजगुरु, दिनेश जैन, प्रीति जैन, भारत सिंह मंगोलिया, अनुराधा त्यागी, रघुवीर मालवीय और अर्जुन परिहार सहित अन्य ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य अशोक रत्नावत ने किया तथा आभार रघुवीर मालवीय ने व्यक्त किया। यह जानकारी प्रचार-प्रसार समिति के संयोजक एवं प्राचार्य शहजाद हुसैन ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE