मनासा। मनासा की होनहार बेसबॉल खिलाड़ी हिमांशी कुमावत ने भोपाल में आयोजित 70वीं शालेय राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। हिमांशी ने 17 वर्ष बालिका वर्ग में उज्जैन संभाग की टीम का प्रतिनिधित्व किया।
प्रतियोगिता 15 से 19 सितंबर तक भोपाल के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग की टीम ने सागर संभाग को 12-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।
हिमांशी कुमावत के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर क्षेत्रवासियों एवं खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उज्जैन संभाग की पूरी टीम को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी गई।