नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत उज्जैन संभाग स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 9 सितंबर को वात्सल्य भवन, गांधी वाटिका के पास, नीमच में किया गया। प्रतियोगिता में नीमच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण और 10 रजत पदक हासिल किए और उज्जैन संभागीय जूडो प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन का खिताब बरकरार रखा।
प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग के सात जिलों- नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर और आगर-मालवा—की चयनित जिला टीमों के करीब 250 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के विभिन्न वजन समूहों में भाग लिया। सभी मुकाबले रोमांचक और कड़े रहे।
मेजबान नीमच की टीम से 38 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें से 26 खिलाड़ी फाइनल मुकाबलों तक पहुंचे। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण और 10 रजत पदक जीतकर नीमच को संभागीय ओवरऑल चैंपियन बनाया।
पदक तालिका में नीमच प्रथम रहा। नीमच ने 16 स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि उज्जैन 9 स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर रहा। रतलाम और शाजापुर ने 8-8 स्वर्ण पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संयोजक एवं प्राचार्य मनोज कीमती, पीएम श्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 नीमच, जिला क्रीड़ा अधिकारी सावित्री मालवीय तथा मुख्य निर्णायक एवं सह-संयोजक भरत सिंह कुमावत की उपस्थिति में हुआ।
मुख्य निर्णायक की भूमिका भरत सिंह कुमावत ने निभाई। सहायक निर्णायकों के रूप में तृषिता सोलंकी, पूजा कुमावत, भावना सोलंकी, काजल सालवी, खुबी देपन, ईशा रावल, लक्की पाटीदार और राकेश नागदा ने जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर करण सिंह परिहार, उदय सिंह, मुस्कान, विभिन्न जिलों से आए दल प्रबंधक, कोच, मैनेजर, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
स्वर्ण पदक विजेता-
बालक वर्ग: 14 वर्ष 25 किग्रा में अभिषेक पाराशर (कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, नीमच), 14 वर्ष 50 किग्रा में धर्मेंद्र भाटी (पीएम श्री शासकीय बालक उमावि क्रमांक-2, नीमच), 19 वर्ष 40 किग्रा में हर्ष कुमावत (सरस्वती विद्या मंदिर, नीमच), 19 वर्ष 50 किग्रा में मयंक वर्मा (शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, नीमच), 19 वर्ष 66 किग्रा में अब्बास (शारदा विद्यापीठ, भाटखेड़ी) तथा 19 वर्ष 73 किग्रा में संदीप (पीएम श्री शासकीय बालक उमावि क्रमांक-2, नीमच)।
बालिका वर्ग: 14 वर्ष 23 किग्रा में वंदना (पीएम श्री शासकीय बालक उमावि क्रमांक-2, नीमच), 14 वर्ष 36 किग्रा में विशाखा (अल्फा स्कूल, नीमच), 17 वर्ष 45 किग्रा में धीरज (पीएम श्री शासकीय बालक उमावि क्रमांक-2, नीमच), 17 वर्ष 40 किग्रा में ज्योति जोनवाल (फ्लोरेंस इंटरनेशनल स्कूल, मनासा), 17 वर्ष 52 किग्रा में सियोना (क्रिएटिव माइंड स्कूल, नीमच), 17 वर्ष 63 किग्रा में गुनगुन यादव (पीएम श्री शासकीय बालक उमावि क्रमांक-2, नीमच), 19 वर्ष 36 किग्रा में सिद्धि सैन (ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, मनासा), 19 वर्ष 44 किग्रा में हर्षिता सैनी (अभ्युदय स्कूल, नीमच), 19 वर्ष 52 किग्रा में मीनाक्षी (पीएम श्री शासकीय बालक उमावि क्रमांक-2, नीमच) तथा 19 वर्ष 57 किग्रा में रिया (इनोसेंट चिल्ड्रंस एकेडमी, मनासा) ने स्वर्ण पदक जीते।
रजत पदक विजेता-
बालक वर्ग: 14 वर्ष 35 किग्रा में माहिन अली, 17 वर्ष 40 किग्रा में अल्फेज, 17 वर्ष 45 किग्रा में संजू तथा 19 वर्ष 60 किग्रा में खुशाल खताबिया ने रजत पदक जीते।
बालिका वर्ग: 14 वर्ष 27 किग्रा में भाविका जैन, 14 वर्ष 32 किग्रा में आराध्या पाराशर, 14 वर्ष 52 किग्रा में रितु, 17 वर्ष 48 किग्रा में अश्विनी कैथवास, 17 वर्ष 57 किग्रा में गिष्मी विरानी तथा 19 वर्ष 48 किग्रा में साक्षी राठौर उपविजेता रहीं।
जबलपुर में संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे खिलाड़ी-
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीमच के सभी 16 खिलाड़ी अब 5 से 8 अक्टूबर 2026 तक जबलपुर में आयोजित होने वाली 70वीं राज्य स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।