BREAKING NEWS
KHABAR : ढोल ग्यारस पर शाजापुर में उमड़ा आस्था का.. <<     BIG VIDEO : किसानों ने जमीन पर रोका काम, मुआवजे को.. <<     #MP के स्टेट हाईवे पर अब लग सकता है यूजर फीस का.. <<     BIG NEWS : नीमच मंडी में लहसुन का सैलाब, 10 हजार.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा के धान किसानों पर बड़ा अपडेट, आज.. <<     KHABAR : बंगला नंबर 60 की भूमि संबंधी आरटीआई में.. <<     KHABAR : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रात में सफर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में मौसम ने बदला मिजाज, पांच दिन से.. <<     REPORT : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का मंदसौर.. <<     KHABAR : पाइपलाइन की कम गहराई और ठेकेदार के भुगतान.. <<     NEWS : मोहिनीअट्टम की मनमोहक प्रस्तुतियों से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : MP में नई पॉलिसी का खाका तैयार, सड़कों.. <<     BIG NEWS : एक कॉल और खाली हो सकता है बैंक खाता! साइबर.. <<     WEATHER UPDATE : मानसून की विदाई से पहले येलो अलर्ट!.. <<     NEWS : नगर परिषद को मिले नए सभापति और उपसभापति,.. <<     KHABAR : आंगन का मिलन’ कार्यक्रम को लेकर महिला.. <<     KHABAR : सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति पर विधायक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2026, 11:05 am
NEWS : 70वीं जिला स्तरीय 19 वर्षीय छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, चित्तौड़गढ़ की टीम बनी विजेता, पूर्व विधायक नवलखा ने कहा- खेल प्रतिभाओं को मंच और अवसर मिलने से निखरती हैं प्रतिभाएं, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व और संघर्ष की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। ग्रामीण एवं छोटे शहरों में छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित मंच और अवसर मिले तो वे जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। यह बात 70वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक 19 वर्षीय छात्र वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने कही।

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बॉयज, निम्बाहेड़ा में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में नवलखा ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन मैदान पर पूरे समर्पण और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करना ही खिलाड़ी की वास्तविक पहचान है।

उन्होंने कहा कि निम्बाहेड़ा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए समाज और संस्थाओं को मिलकर निरंतर प्रयास करने चाहिए।

शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी रू भूतड़ा
समारोह की अध्यक्षता नगर परिषद निम्बाहेड़ा की सभापति शिल्पा भूतड़ा ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों को भी विद्यार्थियों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। खेल मैदान बच्चों को प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ सहयोग, अनुशासन और संघर्ष करना सिखाता है।

उन्होंने कहा कि निम्बाहेड़ा में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में टीमों की भागीदारी क्षेत्र में खेलों के प्रति विद्यार्थियों और युवाओं के उत्साह को दर्शाती है। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीम सहित सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

54 टीमों ने लिया प्रतियोगिता में भाग-
प्रतियोगिता में जिले की कुल 54 क्रिकेट टीमों ने भाग लिया। चार दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला शहीद मेजर नटवर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चित्तौड़गढ़ और डॉक्टर सेंट्रल एकेडमी, बड़ीसादड़ी के बीच हुआ। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहीद मेजर नटवर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चित्तौड़गढ़ की टीम विजेता रही, जबकि डॉक्टर सेंट्रल एकेडमी, बड़ीसादड़ी की टीम उपविजेता रही।

व्यक्तिगत प्रदर्शन में बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार डॉक्टर सेंट्रल एकेडमी, बड़ीसादड़ी के खिलाड़ी परवेज को दिया गया। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार शहीद मेजर नटवर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चित्तौड़गढ़ के रोहित नायक को मिला। वहीं बेस्ट ऑलराउंडर का पुरस्कार मेजबान पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बॉयज, निम्बाहेड़ा के साजिद खान ने प्राप्त किया।

विजेता टीमों के खिलाड़ियों का सम्मान-
समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में नगर परिषद के उपसभापति निलेश मेहता, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पूर्व नगर महामंत्री वीरेश चपलोत, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद पारस पारख, समाजसेवी नानालाल भूतड़ा, शांतिचंद मेहता, नगर महामंत्री कमलेश बनवार, नवनिर्वाचित पार्षद गोपाल शर्मा, लालचंद तेली, कैलाश सेन, अनीता सोनी, श्यामसुंदर सोनी, निलेश भूतड़ा, गणपत गवारिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विभागीय संयोजक डॉ. हीरालाल लोहार, संयोजक मनोहर लाल जैन, सहसंयोजक नंदसिंह राणावत एवं डॉ. परसराम कुमावत, मुख्य निर्णायक विनोद व्यास सहित प्रतियोगिता से जुड़े निर्णायकों एवं व्यवस्थापकों ने प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

व्यवस्थापन एवं संयोजन समिति से सुनीता रावत, सुनीता शर्मा, अब्दुल सत्तार, कैलाश गवारिया, भूपेंद्र मेघवाल, अशोक जायसवाल सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सुरेश चंद्र कुमावत ने किया, जबकि अंत में सुनील डूंगरवाल ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, निर्णायकों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक विद्यालय के प्रयासों की सराहना की गई। खिलाड़ियों ने भविष्य में भी खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE