सावन। श्री पंचमुखी त्रिकोणिया बालाजी भक्त मंडल, सावन के तत्वावधान में सावन से बालाजी मंदिर तक 1 करोड़ 48 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति पर ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल रहा। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने विधायक दिलीप सिंह परिहार का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
विधायक परिहार का बालाजी मंदिर से सावन के प्रमुख मार्ग तक घोड़े पर सवार होकर पूरे गांव में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने स्वागत किया। ग्रामीणों ने सीसी रोड निर्माण के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से बालाजी मंदिर तक श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। साथ ही क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर श्री पंचमुखी त्रिकोणिया बालाजी भक्त मंडल के पदाधिकारी, ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।