नीमच। पोस्ट मानसून मेंटेनेंस कार्य के चलते 24 सितंबर 2026, गुरुवार को 11 केवी जेल फीडर का विद्युत प्रदाय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान फीडर से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सहायक यंत्री (शहर) के अनुसार, जेल फीडर बंद रहने से औद्योगिक क्षेत्र, पुलिस लाइन, स्कीम नंबर 36-ए के कुछ क्षेत्रों सहित आसपास के इलाकों में विद्युत प्रदाय प्रभावित होगा।
विद्युत विभाग के अनुसार आवश्यकता के अनुसार विद्युत प्रदाय बंद रहने की अवधि में कमी या बढ़ोतरी की जा सकती है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले ही कर लें।