BREAKING NEWS
BIG NEWS : 24 सितंबर की सुबह अचानक थम जाएगी बिजली की.. <<     KHABAR : माहेश्वरी समाज ने दूसरे वर्ष मनाया.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जिला.. <<     KHABAR : गणेश उत्सव के अंतर्गत रक्तदान शिविर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत सितंबर माह की इस.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : जिले के 119 शासकीय विद्यालयों में मनाया गया.. <<     HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें! अफीम नीति से.. <<     REPORT : अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के सीतामऊ में युवक की मौत से.. <<     BIG REPORT : लड़कियों से बदसलूकी का वीडियो बनाकर.. <<     SHORT : किसानों के लिए बड़ा तोहफा! अब रात नहीं, दिन.. <<     BIG REPORT : कृषि में नवाचार से बढ़ेगी किसानों की आय,.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW : नई अफीम नीति 2026-27 पर किसान नेता.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2026, 5:28 pm
BIG REPORT : कृषि में नवाचार से बढ़ेगी किसानों की आय, टाउन हॉल में समन्वित कृषि विकास कार्यशाला, आधुनिक तकनीक और प्रसंस्करण पर जोर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को दशहरा मैदान स्थित टाउन हॉल में समन्वित कृषि विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में नवाचार, कृषि प्रसंस्करण, पशुपालन, मिलेट मिशन सहित किसानों की आय बढ़ाने के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान कृषि, पशुपालन, सहकारिता सहित विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, विभागीय योजनाओं तथा कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण से संबंधित जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों को नई तकनीकों को अपनाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया।

जनप्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन-
नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा और कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कार्यशाला में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉल पर उपलब्ध कृषि तकनीकों, उत्पादों और विभागीय योजनाओं की जानकारी ली।

कार्यशाला में कृषि क्षेत्र में नवाचार, सतत विकास और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। कृषि उप संचालक नागिन रावत सहित कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यशाला में आधुनिक तकनीक, बेहतर कृषि प्रसंस्करण और नवाचार के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE