चित्तौड़गढ़। नगर परिषद के नव निर्वाचित सभापति एवं उपसभापति ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण समारोह में हजारेश्वर महादेव के चन्द्रभारती महाराज, यति महाराज, सहकारिता मंत्री गौतम दक, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सी.पी. जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी सहित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, पूर्व विधायक एवं भूमि विकास बैंक चेयरमैन बद्रीलाल जाट सहित भाजपा कार्यकर्ता, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं शहरवासी मौजूद रहे।