मंदसौर। अफीम नीति 2026-27 में सुधार की मांग को लेकर बड़ी संख्या में अफीम किसान मंदसौर कलेक्टोरेट परिसर में एकत्रित हुए। भारतीय अफीम किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश से जुड़े किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे हैं।
किसान आगामी अफीम नीति को किसान हितैषी बनाने, अफीम के दाम बढ़ाने, पुराने पट्टे बहाल करने सहित अन्य मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। कलेक्टोरेट परिसर में किसानों की भीड़ जुटी हुई है।
किसानों की ओर से कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री और नारकोटिक्स आयुक्त, ग्वालियर के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के जरिए किसान अफीम खेती से जुड़ी अपनी विभिन्न मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे।