मंदसौर। सेवा संकल्प अभियान एवं मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पीएम श्री स्कूल मोतीपुरा में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग, कलेक्टर दिव्यांक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही टीबी मरीजों को पोषण आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निश्चय मित्र बनकर फूड बकेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान हेल्थ कैंप भी आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य जांच के साथ एक्स-रे जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा मरीजों को उपचार के साथ पोषण सहयोग उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।