मंदसौर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत जिले में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनसेवा से जुड़ी कहानियों को रोचक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।
25 सितंबर को सीतामऊ एवं गरोठ में आयोजन-
25 सितंबर को विकासखंड सीतामऊ के चौराहा सीतामऊ, बस स्टैंड कयामपुर, बस स्टैंड खेताखेड़ा, डाबर मैदान बसई एवं 52 क्वार्टर सुवासरा में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे।
इसी दिन विकासखंड गरोठ के श्री शिव हनुमान मंदिर शामगढ़, बजरंगबली चौराहा बेलखेड़ा, खड़ावदा चौराहा एवं बस स्टैंड बोलिया में भी नुक्कड़ नाटकों का आयोजन होगा।
26 सितंबर को भानपुरा में होंगे कार्यक्रम-
26 सितंबर को विकासखंड भानपुरा के विजय स्तंभ भानपुरा एवं भेरूजी चौराहा लोटखेड़ी में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनसेवा से जुड़ी जानकारी मनोरंजक और संवादात्मक तरीके से दी जाएगी।