BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : दतिया में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में नुक्कड़.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : गणेश विसर्जन जुलूस को लेकर जावरा में.. <<     KHABAR : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में एथलेटिक.. <<     KHABAR : प्रशासनिक कार्य सुविधा के लिए अधिकारियों.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास से अमृतलाल के जीवन में.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जिला प्रशासन.. <<     BIG NEWS : बहनों के अपमान पर शर्म करनी चाहिए, सीएम ने.. <<     KHABAR : एशियन गेम्स में एमपी के जय मीना ने रचा.. <<     KHABAR : बारिश से मक्का, मिर्च, कपास को नुकसान, 18.4.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर एवं एसपी ने किया गणेश प्रतिमा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2026, 6:49 pm
BIG NEWS : बहनों के अपमान पर शर्म करनी चाहिए, सीएम ने कांग्रेस को घेरा, बोले- इनके अध्यक्ष कहते है- बहनों को पैसा मत दो, ये दारू पी जाती हैं, पढे़ खबर

Share On:-

देवास। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को देवास जिले के पुंजापुरा में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के इंदौर में हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर इसे ‘झूठ की गूंज’ करार दिया। सीएम ने कांग्रेस नेताओं पर लाड़ली बहना योजना को लेकर दिए जा रहे बयानों पर भी निशाना साधा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते हैं कि बहनों को पैसा नहीं देना चाहिए और उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने अंदर झांककर देखना चाहिए। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता लाड़ली बहना योजना को बंद कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका तक लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को एक कौड़ी नहीं दी, जबकि उनकी सरकार लगातार बहनों को राशि दे रही है।


शिक्षा के आंकड़ों पर भी कांग्रेस को घेरा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में स्कूलों में करीब 16 प्रतिशत बच्चे पढ़ाई छोड़ देते थे और प्राथमिक कक्षाओं में भी बच्चों की उपस्थिति की स्थिति ठीक नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि अब यह आंकड़ा शून्य प्रतिशत तक पहुंच गया है।


सीएम ने कहा कि कांग्रेस के समय स्कूल शिक्षा का बजट करीब 2,200 करोड़ रुपए था, जबकि इस वर्ष शिक्षा विभाग के लिए 38 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों से स्थिति स्पष्ट है।


मंच पर विधायक का नाम भूल गए मुख्यमंत्री
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंच से विधायकों का संबोधन कर रहे थे। इसी दौरान वे बागली विधायक मुरली भंवरा का नाम भूल गए और गलती से उन्हें ‘काल भंवरा’ कह दिया। मंच से सही नाम बताए जाने पर मुख्यमंत्री ने तुरंत ‘मुरली भंवरा जी’ कहा। बाद में उन्होंने मजाकिया अंदाज में नाम की गलती को स्पष्ट किया और विधायक के पुराने परिचय का जिक्र किया।


‘सेवा संकल्प’ अभियान में बाइक यात्रा का जिक्र
पुंजापुरा में मुख्यमंत्री ने ‘सेवा संकल्प’ अभियान में शामिल बाइक यात्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना। प्रधानमंत्री ने यात्रा में शामिल बाइक राइडर्स से अलग-अलग स्थानों से वर्चुअली संवाद भी किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह अभियान चलाया जा रहा है। वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही बाइक यात्रा करीब 35 हजार किलोमीटर की होगी, जिसमें लगभग 18 हजार किलोमीटर मध्य प्रदेश से होकर गुजरेगी।


21 साल बाद फिर शुरू होंगी सड़क परिवहन निगम की बसें
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सड़क परिवहन निगम की बस सेवाएं फिर शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर से जुड़ी इस पहल के तहत नगरीय निकायों के स्तर पर, राज्य के भीतर और दूसरे राज्यों तक बसें संचालित की जाएंगी।


सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में पांच लाख किलोमीटर से ज्यादा सड़कें बन चुकी हैं और लगातार कनेक्टिविटी बढ़ रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE