नीमच। कार्यालयीन कार्य सुविधा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिले में पदस्थ अधिकारियों के बीच अतिरिक्त कार्य प्रभार का विभाजन किया है। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धारवे को जनगणना कार्य, जिला अस्पताल की समस्त व्यवस्थाओं के प्रभारी अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी तथा बंगला-बगीचा व्यवस्थापन के प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।
इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर श्रुति भयाड़िया को जिला खनिज प्रतिष्ठान निधि का प्रभारी अधिकारी एवं जिला नाजिर का प्रभार दिया गया है।
अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नीमच अरविंद डामोर को जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का प्रभावी एवं जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।