नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर मयूरी जोक को आगामी आदेश तक अनुविभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी, मनासा के पद का प्रभार सौंपा गया है।
किरण सिंह अंजना के कार्यमुक्त होने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था के तहत मयूरी जोक को मनासा एसडीएम एवं दंडाधिकारी का दायित्व दिया गया है। वे आगामी आदेश तक इस पद पर कार्य करेंगी।