नीमच। अभिभाषक मयंक प्लास के साथ एक हेड कांस्टेबल द्वारा कथित रूप से बदसलूकी और गाली-गलौज किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना के दौरान हेड कांस्टेबल शराब के नशे में था और उसने अभिभाषक के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत किए जाने के बावजूद करीब एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं होने से अभिभाषकों में नाराजगी है।
शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार-
अभिभाषक संघ अध्यक्ष मनीष जोशी ने कहा कि मामले की शिकायत पुलिस को दी जा चुकी है, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी-
अन्य अभिभाषकों ने भी मामले में संबंधित हेड कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अभिभाषकों का कहना है कि शिकायत पर जल्द कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे। मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।