BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : दतिया में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में नुक्कड़.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : गणेश विसर्जन जुलूस को लेकर जावरा में.. <<     KHABAR : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच में एथलेटिक.. <<     KHABAR : प्रशासनिक कार्य सुविधा के लिए अधिकारियों.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास से अमृतलाल के जीवन में.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जिला प्रशासन.. <<     BIG NEWS : बहनों के अपमान पर शर्म करनी चाहिए, सीएम ने.. <<     KHABAR : एशियन गेम्स में एमपी के जय मीना ने रचा.. <<     KHABAR : बारिश से मक्का, मिर्च, कपास को नुकसान, 18.4.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर एवं एसपी ने किया गणेश प्रतिमा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2026, 3:54 pm
BIG NEWS : भूसे, कूलर और वॉशिंग मशीन में छिपाकर रखी थी शराब, सीतामऊ में आबकारी विभाग की चार जगह कार्रवाई, 80 पाव से अधिक देशी शराब और 7 बीयर कैन जब्त, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने सीतामऊ क्षेत्र में चार स्थानों पर कार्रवाई की। मंगलवार शाम से रात तक चली कार्रवाई में 50 पाव मसाला देशी शराब, 23 पाव प्लेन देशी शराब और 7 माउंट बीयर कैन जब्त किए गए। कार्रवाई की जानकारी विभाग ने बुधवार को दी।

अलमारी और भूसे में छिपाकर रखी थी शराब-
कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने ग्राम ढंडेरा में एक दुकान और रहवासी मकान की तलाशी ली। यहां अलमारी में कपड़ों के नीचे छिपाकर रखे गए प्लेन देशी शराब के पाव बरामद किए गए।

इसके बाद टीम ने ग्राम मोरखेड़ा में कार्रवाई की। तलाशी के दौरान भूसे के ढेर में छिपाकर रखे मसाला देशी शराब के पाव मिले। इसी मकान की रसोई में गैस टंकी के पीछे छिपाकर रखी प्लेन शराब और बीयर की कैन भी बरामद की गई।

कूलर और वॉशिंग मशीन के अंदर मिली शराब-
ग्राम लदूना में एक रहवासी मकान की तलाशी के दौरान कमरे के कोने में रखे कूलर और वॉशिंग मशीन के अंदर से प्लेन और मसाला देशी शराब बरामद की गई। वहीं ग्राम धतुरिया में एक गुमटी की तलाशी लेने पर अवैध रूप से रखी बीयर की कैन जब्त की गई।

चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज-
आबकारी विभाग ने चारों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। मामलों की जांच जारी है। विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE