BREAKING NEWS
BIG VIDEO : किसानों ने जमीन पर रोका काम, मुआवजे को.. <<     #MP के स्टेट हाईवे पर अब लग सकता है यूजर फीस का.. <<     BIG NEWS : नीमच मंडी में लहसुन का सैलाब, 10 हजार.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा के धान किसानों पर बड़ा अपडेट, आज.. <<     KHABAR : बंगला नंबर 60 की भूमि संबंधी आरटीआई में.. <<     KHABAR : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रात में सफर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में मौसम ने बदला मिजाज, पांच दिन से.. <<     REPORT : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का मंदसौर.. <<     KHABAR : पाइपलाइन की कम गहराई और ठेकेदार के भुगतान.. <<     NEWS : मोहिनीअट्टम की मनमोहक प्रस्तुतियों से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : MP में नई पॉलिसी का खाका तैयार, सड़कों.. <<     BIG NEWS : एक कॉल और खाली हो सकता है बैंक खाता! साइबर.. <<     WEATHER UPDATE : मानसून की विदाई से पहले येलो अलर्ट!.. <<     NEWS : नगर परिषद को मिले नए सभापति और उपसभापति,.. <<     KHABAR : आंगन का मिलन’ कार्यक्रम को लेकर महिला.. <<     KHABAR : सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति पर विधायक.. <<     NEWS : माउंट आबू में स्वच्छता अभियान 2026 का आगाज,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2026, 11:18 am
NEWS : माउंट आबू में स्वच्छता अभियान 2026 का आगाज, नक्की झील से आईजी सी. सुधाकर ने दिया स्वच्छता का संदेश, पढे़ खबर

Share On:-

माउंट आबू। पश्चिम भारत के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू में स्वच्छता अभियान 2026 का आगाज किया गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आंतरिक सुरक्षा अकादमी की पुलिस महानिरीक्षक एवं निदेशक सी. सुधाकर ने नक्की झील स्थित गांधी वाटिका से अभियान की शुरुआत की।

इस दौरान अकादमी के पुलिस उप महानिरीक्षक, सभी कमांडेंट, डिप्टी एवं सहायक कमांडेंट सहित अधिकारी, जवान और महिला कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छता अभियान में भाग लेकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान की शुरुआत भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में की गई है। इस दौरान निदेशक सी. सुधाकर ने कहा कि अगले एक माह में माउंट आबू को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

अभियान के तहत आंतरिक सुरक्षा अकादमी के अधिकारी, जवान और कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नक्की झील और आसपास के पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के जरिए देशभर में स्वच्छता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE