शाजापुर। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी द्वारा 24 सितंबर को शाजापुर जिला मुख्यालय पर श्धिक्कार दिवसश् के रूप में मनाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मूल रूप से दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़ा प्रदर्शन प्रस्तावित था, लेकिन अनुमति न मिलने के कारण देश भर के जिलों में स्थानीय स्तर पर यह विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर विभिन्न मांगों को लेकर जिला प्रशासन को राष्ट्रपति ज्ञापन सौंपा। जिला प्रभारी अजय अहिरवार ने विरोध प्रदर्शन की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र और प्रशासन के रवैये के कारण आज यह कदम उठाना पड़ा है। प्रदर्शन का कारण दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर देशव्यापी निर्देश के तहत धिक्कार दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एससी-एसटी समुदाय के लोगों के किसी भी प्रकार के काम समय पर और सही ढंग से नहीं हो पा रहे हैं।
विभिन्न न्यायोचित मांगों को लेकर प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया और समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की गई। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।