सरदारपुर। क्षेत्र के किसानों ने माही-नर्मदा लिंक परियोजना का पानी रबी बोवनी से पहले उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ैक्ड सरदारपुर को मांगपत्र सौंपा। किसानों ने कहा कि समय पर पानी मिलने से किसान सिंचाई की स्थिति को ध्यान में रखते हुए रबी फसल की बोवनी का सही निर्णय ले सकेंगे।
ज्ञापन के दौरान किसानों ने परियोजना का पानी समय से पूर्व उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से रखी। इस अवसर पर पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, मंडल अध्यक्ष ओंकारलाल जाट, धर्मेंद्र मंडलोई, बलराम मकवाना, दयाराम पटेल, गोपाल सोनी, नवीन गोयल, रामेश्वर मारू, रामेश्वर डांगी, रामचंद्र जाट, शंभूलाल हरिओम जी पाटीदार जाट, संतोष जाट, अरविंद जाट, कैलाश मारू, बासंतीलाल मारू, राज यादव, कैलाश जाट, विष्णु सुनेर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।