BREAKING NEWS
KHABAR : इलेक्शन कमीशन विवाद, 28 सितंबर को एमपी.. <<     BIG VIDEO : गरमा-गर्मी में युवती को मारा थप्पड़, अब हो.. <<     KHABAR : महाकाल परिसर स्थित सिद्धि विनायक मंदिर.. <<     KHABAR : सेगांव में दो समाजों की धर्मशाला का.. <<     KHABAR : स्कूल बस-बाइक की जोरदार भिड़ंत, 48 वर्षीय.. <<     BIG NEWS : नीमच में PPP मॉडल की आहट से मेडिकल कॉलेज के.. <<     BIG NEWS : शहर की सिंधी कॉलोनी के फ्लैट में पुलिस की.. <<     NEWS : क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रताप सिंह.. <<     KHABAR : रबी बोवनी से पहले माही-नर्मदा का पानी देने.. <<     KHABAR : शाजापुर में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी.. <<     KHABAR : ढोल ग्यारस पर शाजापुर में उमड़ा आस्था का.. <<     BIG VIDEO : किसानों ने जमीन पर रोका काम, मुआवजे को.. <<     #MP के स्टेट हाईवे पर अब लग सकता है यूजर फीस का.. <<     BIG NEWS : नीमच मंडी में लहसुन का सैलाब, 10 हजार.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा के धान किसानों पर बड़ा अपडेट, आज.. <<     KHABAR : बंगला नंबर 60 की भूमि संबंधी आरटीआई में.. <<     KHABAR : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रात में सफर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2026, 3:04 pm
NEWS : क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रताप सिंह चुण्डावत को शहीद का दर्जा देने एवं अवैध खनन पर रोक की मांग को लेकर पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत के नेतृत्व में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी क्षेत्र में अवैध खनन रोकने की कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रताप सिंह चुण्डावत की बजरी खनन माफियाओं द्वारा डंपर की टक्कर मारने से हुई मृत्यु के मामले में शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ ने जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। घटना में रेंजर को बजरी माफियायो द्वारा वाहन से हत्या करने की नियत से घसीटे जाने की जानकारी सामने आई है जिसके पश्चात उसकी मृत्यु हो गई थी।


प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि पदाधिकारियों ने ज्ञापन में प्रताप सिंह चुण्डावत को शहीद का दर्जा, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई, अवैध खनन के पूरे नेटवर्क की उच्चस्तरीय जांच तथा चित्तौड़गढ़ सहित पूरे जिले में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर तत्काल प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई और कहा कि पूर्व में भी अजयराज सिंह झाला, कपासन में सूरज माली पर जानलेवा हमला प्रकरण, प्रतापगढ़ में प्रतापसिंह चुंडावत मामला तीनो बजरी माफियायो से जुड़े हुए है जिन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है एवं सभी मामलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की साठ गांठ से जुड़े मामले है जिस पर संज्ञान लेना अति आवश्यक है पंचायतराज चुनाव आने वाले इसको लेकर बजरी माफियायो पर अंकुश लगाना जरूरी है ताकि चुनाव समय कोई गंभीर हादसा नहीं हो जाए।


साथ ही अवैध खनन रोकने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शोकाकुल परिवार को नियमानुसार विशेष आर्थिक सहायता देने की मांग भी रखी गई। मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने भी संज्ञान लेते हुए राजस्थान सरकार से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, सभापति प्रत्याशी नगेंद्र सिंह राठौड़, संगठन महामंत्री महेश काकानी, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, बालमुकुंद मालीवाल, रविराज सिंह जाड़ावत, दिनेश सोनी, आजाद पालीवाल, राजदीप सिंह राणावत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मूंदड़ा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री प्रमोद सिंह तंवर, पूर्व जिला प्रवक्ता राजेश सोनी, पार्षद टिंकू धामानी, कन्हैयालाल माली, पार्षद शंभुलाल प्रजापत, मो. इब्राहिम, मो. इरशाद, शहर महिला अध्यक्ष रेणु कंवर राठौड़, ग्रामीण महिला अध्यक्ष गायत्री चौधरी, शहर महामंत्री मीनाक्षी जैन, शहर महामंत्री मोंटीवीर सिंह चड्ढा, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कमल गुर्जर, एससी विभाग जिला अध्यक्ष राकेश घारू, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गेहरूगिरी गोस्वामी, हैप्पी बन्ना, रब्बानी खान, नितिन वर्मा, युवराज श्रीमाली, शंकर सेन, सुनील जाट, मनोहर मेनारिया, विजय सिंह, युवराज सिंह, अरविंद वैष्णव, अनिल सैनी, मोहन भोई, नारायण भोई, रामेश्वर माली, नीरज प्रजापत, रतनलाल जाट, कमल जयसिंघानी, राजेश सरगरा, देवराज तेली, महेश गाडरी, दिनेश भोई, गौरव मेडतवाल, कमलेश ईनाणी, श्रीराम मेघवाल, गिरिवर सिंह, पूर्व पार्षद गौस मोहम्मद, सुमित मीणा, शंकर सेन, संजय राव, गोविंद रजक, मो अशफाक, अरुण कुमार घारू, यश प्रताप सिंह झाला, राहुल धूमस, अक्षय सिंह सियावत, शुभम शर्मा, नारायण नाथ, उमेश शर्मा, जीआर खान, रतन पूरी, राजकुमार चौधरी, राजेश रैगर, लादूलाल लोधा, मनमोहन कुमावत, देवीलाल गुर्जर, राधेश्याम जायसवाल, जमनालाल सेन, रतनलाल गाडरी,  चेतन जटिया, गोर्वधन जटिया, लहरूलाल जटिया, भंवर लाल मेनारिया, प्रदीप सिंह, श्रवणसिंह भाटी, सत्यनारायण सेन, कन्हैयालाल गाडरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE