BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 5, 2026, 1:54 pm
KHABAR : मुफद्दल लायन ने 10 विकेट से जीता उद्घाटन मुकाबला, बोहरा प्रीमियर लीग सीजन-3 का आगाज, 115 रन के लक्ष्य को बिना विकेट गंवाए किया हासिल, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कनावटी रोड स्थित पुलिस लाइन मैदान पर शनिवार से बोहरा प्रीमियर लीग सीजन-3 का आगाज हुआ। दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मुफद्दल लायन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल अमाकीन को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।

10-10 ओवर के मुकाबले में रॉयल अमाकीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 115 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुफद्दल लायन की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 115 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ मुफद्दल लायन ने टूर्नामेंट में दमदार शुरुआत की।

चार टीमें ले रही हिस्सा-
टूर्नामेंट में रॉयल अमाकीन, अल बुरहानी फाइटर्स, अली फाउंडेशन और मुफद्दल लायन की टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग पद्धति से आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को खेला जाएगा।

विजेता टीम को 27 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन के पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE