BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2026, 5:56 pm
NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ की तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, बादल हाउस ने 232 अंकों के साथ जीती ट्रॉफी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल एवं एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुल 232 अंकों के साथ बादल हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 211 अंकों के साथ कुंभा हाउस दूसरे और 203 अंकों के साथ लव हाउस तीसरे स्थान पर रहा।

स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी. श्रीकुमार के निर्देशन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समापन समारोह में उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता के संयोजक ज्ञानेश्वर सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देना रहा। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानसिक और नैतिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने से अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। खेल विद्यार्थियों को समय प्रबंधन और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा भी देते हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करते हैं।

स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न हाउस को स्थान प्रदान किए गए। सर्वश्रेष्ठ एथलीट ग्रुप ‘ए’ सीनियर वर्ग में कैडेट मंजीत एवं कैडेट अनोखी मोची, ग्रुप ‘बी’ जूनियर वर्ग में कैडेट प्रिंस कुमार एवं कैडेट अक्षिता तथा ग्रुप ‘सी’ में कैडेट प्रांजल एवं कैडेट खुशी रहे।

प्रतियोगिता के दौरान कैडेट्स ने तालमेल और अनुशासन के साथ विभिन्न शारीरिक व्यायामों का प्रदर्शन किया। जिम्नास्टिक स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने बैलेंस बीम, फ्लोर एक्सरसाइज और वॉल्टिंग जैसी गतिविधियों में अपने कौशल का परिचय दिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से कैडेट्स की शारीरिक दक्षता, संतुलन और सामूहिक अनुशासन देखने को मिला।

कर्मचारियों की विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम-
शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों के लिए 40 वर्ष से कम आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हवलदार संदीप कुमार प्रथम, नारायण द्वितीय तथा मेजर सी. श्रीकुमार एवं हवलदार सुरेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में डॉ. विजय कुमार द्विवेदी ने प्रथम, मनोज कुमार सिंह ने द्वितीय और सूबेदार कुलदीप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महिलाओं के लिए आयोजित मेडिसिन बॉल थ्रो स्पर्धा में मनीषा प्रथम, दिव्या राव द्वितीय और कीर्तिबाला तृतीय स्थान पर रहीं।

सामान्य कर्मचारियों के लिए 45 वर्ष से कम आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दीपक राठौड़ प्रथम, कृष्णपाल चुंडावत द्वितीय और कानदान तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सतीश तिवारी प्रथम, गोविंद सोनी द्वितीय और रतन लाल गुर्जर तृतीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता में पीटीआई की जिम्मेदारी सीएचएम मुनबुल नरजरी ने निभाई। हिंदी अध्यापक बिजेंद्र कुमार सिंह एवं अंग्रेजी अध्यापिका दिव्या राव ने उद्घोषक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के संयोजक ज्ञानेश्वर सिंह एवं डॉ. विजय कुमार द्विवेदी रहे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल ने विजेता बादल हाउस को ट्रॉफी प्रदान कर सभी विजेताओं को बधाई दी। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों को खेल भावना, अनुशासन तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE