रामपुरा। नगर के मोहम्मद हाई सेकेंडरी स्कूल के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय सहित पूरे नगर में खुशी का माहौल है।
चयनित विद्यार्थी हेमंत धनोतिया एवं डाली सारू आगामी 21 से 25 सितंबर तक इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। छात्र हेमंत धनोतिया ने उज्जैन संभाग में प्रथम स्थान हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उनका राज्य स्तर के लिए चयन हुआ। वहीं छात्रा डाली सारू ने भी शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया।
दोनों विद्यार्थियों के चयन पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अभिभावकों में उत्साह है। विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।