BREAKING NEWS
KHABAR : भारतीय जनसंघ के दौर से निष्ठावान सेवा का.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : सीएम हेल्पलाइन की 50 दिन से अधिक लंबित.. <<     KHABAR : श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में.. <<     KHABAR : गुर्जर समाज के विकास और एकता को लेकर अहम.. <<     BIG NEWS : मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, 21 साल बाद एमपी.. <<     BIG NEWS : पीआईसी सदस्यों ने 15 करोड़ से अधिक के विकास.. <<     KHABAR : किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर.. <<     BIG NEWS : निर्माणाधीन मकान में चोरी का खुलासा, दो.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पोषण माह के तहत पोषण एवं.. <<     NEWS : मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 31 वाहनों की.. <<     KHABAR : कृति संस्था का हिंदी दिवस पर ‘राम कथा में.. <<     KHABAR : कलेक्टर चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65.. <<     KHABAR : आम रास्ते पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2026, 10:31 am
KHABAR : मेजर ध्यानचंद दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल कौश, उत्कृष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा- जो खेलेगा, वही खिलेगा, खेल के मैदान में न छोटा होता है, न बड़ा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला हॉकी संघ, नीमच द्वारा सांदीपनि विद्यालय के मैदान पर आयोजित मेजर ध्यानचंद दो दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं टीमों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं खेलप्रेमी संतोष चोपड़ा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष राजेश जैन एवं सचिव इम्तियाज खान ने विधायक दिलीप सिंह परिहार का स्वागत किया। वहीं समाजसेवी संतोष चोपड़ा का स्वागत बाबूराम छेत्री एवं उमा भटनागर ने किया।

रक्षाबंधन पर खिलाड़ियों ने विधायक को बांधी राखी
रक्षाबंधन के अवसर पर कार्यक्रम में भावनात्मक प्रसंग भी देखने को मिला। जिला हॉकी संघ से जुड़ी खिलाड़ियों ने विधायक दिलीप सिंह परिहार को राखी बांधने की इच्छा जताई। विधायक ने खिलाड़ियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राखी बंधवाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह प्रसंग कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

खेल अनुशासन और आत्मविश्वास का निर्माण करता है : संतोष चोपड़ा
विशिष्ट अतिथि संतोष चोपड़ा ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि नीमच की खेल प्रतिभाएं प्रदेश और देश में जिले का नाम रोशन करें, इसके लिए वे हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।

“जो खेलेगा, वही खिलेगा” : विधायक परिहार
मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “जो खेलेगा, वही खिलेगा।” उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन प्रत्येक खिलाड़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका खेल कौशल, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में न कोई छोटा होता है और न बड़ा। यहां प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा, मेहनत और प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ने का समान अवसर मिलता है। खिलाड़ियों को पूरी लगन, अनुशासन और खेल भावना के साथ निरंतर अभ्यास करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए।

विधायक ने कहा कि नीमच में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आवश्यकता है उन्हें उचित मंच, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराने की। इस अवसर पर उन्होंने विधायक निधि से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही टर्फ ग्राउंड पर बाउंड्री वॉल निर्माण कराने की घोषणा भी की, जिसका खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों ने स्वागत किया।

नीमच में होगी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता-
कार्यक्रम के दौरान जिला हॉकी संघ अध्यक्ष राजेश जैन ने नीमच में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित कराने की घोषणा की। घोषणा से खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा। उन्होंने कहा कि नीमच में हॉकी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संघ द्वारा लगातार प्रयास किए जाएंगे।

नीमच ने दोनों मुकाबलों में दर्ज की जीत-
प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-19 बालक वर्ग में नीमच की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भीलवाड़ा को 3-0 से पराजित किया। वहीं दूसरे मुकाबले में नीमच ने गोदावत स्पोर्ट यंग बॉयज को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।

उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान-
समापन अवसर पर प्रतियोगिता एवं अन्य खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को अतिथियों द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंडर-14 बालिका, अंडर-14 बालक एवं अंडर-17 बालक वर्ग के खिलाड़ियों सहित भीलवाड़ा की टीम को भी सम्मानित किया गया।

इसके अलावा नेहरू कप में पदक प्राप्त करने वाली क्रिएटिव माइंड ग्लोबल स्कूल, नीमच की हॉकी टीम के खिलाड़ियों को भी मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य महेश शर्मा, खेल महासंघ के अध्यक्ष किशोर जेवरिया, जिला हॉकी संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, निर्णायक, खिलाड़ी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अक्षय पुरोहित ने किया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE