BREAKING NEWS
KHABAR : लायंस क्लब मनासा की अनुकरणीय पहल, अंचल का.. <<     VIDEO: जंतर-मंतर पर हजारों युवाओं का हल्लाबोल!.. <<     KHABAR : केन-बेतवा परियोजना पर सियासत गरम, सीएम.. <<     KHABAR : दिन में रैकी, रात में शटर उचकाकर चोरी,.. <<     KHABAR : देवरी खवासा के अभिषेक राठौर ने IIIT सूरत से.. <<     BIG NEWS : नीमच में संतों का विशाल समागम, 22 राज्यों.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का दिखा देसी अंदाज, बीच.. <<     KHABAR : महाकाल मंदिर क्षेत्र में 16 मकानों पर चला.. <<     BIG NEWS : अब अपराधियों की खैर नहीं, मालवा की मंदसौर.. <<     BIG NEWS : नंबर- 2 खेल मैदान को लेकर असमंजस, निर्माण.. <<     SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<     KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी.. <<     नीमच में नंबर-2 खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज,.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच _ की सड़कों से मंदसौर तक #सोनू _.. <<     CM मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा! किसानों के.. <<     रामपुरा में शांति समिति की बैठक, त्योहारों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2026, 11:53 am
KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप 11 से 13 सितंबर तक हरियाणा में, नीमच के तैराकों को राष्ट्रीय मंच पर हुनर दिखाने का मौका, 1 सितंबर तक पंजीयन, एसएफआई यूआईडी कार्ड अनिवार्य, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। हरियाणा के बहादुरगढ़ में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाली 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप में नीमच के तैराक भी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक पात्र खिलाड़ियों को निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन कराना होगा।

जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि तैराकी महासंघ भारत की ओर से आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता चैंपियन एक्वेटिक्स अकादमी, एचएल सिटी, बहादुरगढ़ में होगी। प्रतियोगिता में न्यूनतम 25 वर्ष आयु वाले तैराक हिस्सा ले सकेंगे। खिलाड़ियों की आयु की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

25 से 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक होंगे मुकाबले
प्रतियोगिता में 25-29, 30-34 सहित विभिन्न आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। इसमें 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग भी शामिल है। इससे अलग-अलग आयु वर्ग के तैराकों को अपनी श्रेणी के प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।

एसएफआई यूआईडी कार्ड अनिवार्य
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के पास मार्च 2027 तक वैध एसएफआई यूआईडी कार्ड होना अनिवार्य है। खिलाड़ियों को पंजीयन कराने से पहले अपने कार्ड की वैधता सुनिश्चित करनी होगी।

वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 की राष्ट्रीय एक्वेटिक चैंपियनशिप में भाग ले चुके तैराक इस प्रतियोगिता के लिए पात्र नहीं होंगे।

एक खिलाड़ी चार व्यक्तिगत और दो रिले स्पर्धाओं में ले सकेगा हिस्सा
प्रत्येक खिलाड़ी अधिकतम चार व्यक्तिगत एवं दो रिले स्पर्धाओं में भाग ले सकेगा। इसी निर्धारित सीमा के अनुसार खिलाड़ियों को अपनी प्रविष्टियां दर्ज करानी होंगी।

1 सितंबर तक सामान्य शुल्क में पंजीयन
सामान्य शुल्क के साथ पंजीयन की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 शाम 6 बजे निर्धारित की गई है। इसके बाद 5 सितंबर 2026 तक दोगुने शुल्क के साथ विलंबित प्रविष्टियां स्वीकार की जाएंगी। व्यक्तिगत स्पर्धा के लिए 100 रुपए प्रति स्पर्धा तथा रिले टीम के लिए 400 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।

संघ पदाधिकारियों से मिलेगी जानकारी
जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र तैराक प्रपत्र सत्यापन, ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया एवं प्रतियोगिता से संबंधित अन्य जानकारी के लिए जिला तैराकी संघ के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने नीमच के पात्र तैराकों से निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन कर प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE