नीमच। शहर की 12 वर्षीय होनहार जूडो खिलाड़ी अलवीरा पिता अफजल खान, निवासी बगीचा नंबर 4/12, ने आगरा में आयोजित जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर अलवीरा ने नीमच जिले का नाम रोशन किया।
अलवीरा जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नीमच से आगरा गई थीं। वहां उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के दम पर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में सफलता के बाद नीमच लौटने पर अलवीरा का परिवारजनों, कोच और मित्रों ने जोरदार स्वागत किया। ढोल की थाप और फूल-मालाओं के साथ हुए स्वागत से माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। परिजनों और शुभचिंतकों ने अलवीरा की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर अलवीरा के परिवारजन, उनकी मित्र, बघाना के शराफत भाई, कोच भारत सिंह कुमावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अलवीरा की सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।