नीमच। मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से PEFI एवं स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित खेल महोत्सव-2026 के प्रथम चरण में रविवार को जादौंस एक्वेटिक स्विमिंग पूल पर तैराकी प्रतियोगिता का शानदार आयोजन हुआ। विभिन्न आयु वर्गों में बालक-बालिकाओं सहित करीब 40 नन्हे खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 18 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।
आयोजन का उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना और भविष्य के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ उनके अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों में भी खासा उत्साह नजर आया।
अंडर-8 में यशवी और शौर्य ने जीते स्वर्ण-
अंडर-8 बालिका वर्ग में यशवी नितेश शर्मा ने स्वर्ण, भव्या जोशी ने रजत और अद्विका सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं बालक वर्ग में शौर्य वर्धन गेहलोत ने स्वर्ण, दिवित सिंहल ने रजत और कुशाग्र सिंह कठेरिया ने कांस्य पदक जीता।
अंडर-10 में छवि और नमन का शानदार प्रदर्शन-
अंडर-10 बालिका वर्ग में छवि बैरागी ने स्वर्ण, जाह्नवी पारवानी ने रजत तथा प्रकृति पाटीदार ने कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग में नमन गेहलोत ने स्वर्ण, निधिश्वरम राठौर ने रजत और हरमन सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
अंडर-12 में रिधि और प्रत्यक्ष ने मारी बाजी-
अंडर-12 बालिका वर्ग में रिधि राठौर ने स्वर्ण, भव्या गोदावत ने रजत तथा अस्मि भटनागर ने कांस्य पदक हासिल किया। बालक वर्ग में प्रत्यक्ष कुमार गौतम ने स्वर्ण, ऋषि सागर ने रजत और प्रभव राज शर्मा ने कांस्य पदक जीता।
इस प्रकार प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में कुल 18 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए।
अन्य खिलाड़ियों ने भी दिखाया दमखम-
पदक विजेताओं के अलावा श्रेष्ठ वर्धन गेहलोत, अयांश लाठी, तनीषा पारवानी, मैत्री जैन, अनागा धाकड़, दर्पण मिश्रा, अहाना खान, इनाया ऐरन, अलीज़ा खान, सावी त्रिवेदी, पुनर्वि सिंह, भव्यांश पटेल, निर्भय शर्मा, हितार्थ जैन, गर्वित डबकरा, ओजस्व जैन, अयांश पोरवाल, अदिश्री पाटीदार, वरुण शर्मा, युवांश टेलर, रोहित धनगर, यथार्थ शर्मा, दिव्यांशु सोनी, धर्म ध्वज सिंह, बतूल कपड़ावाला एवं लविष्का थावाणी ने भी अपनी-अपनी स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन किया।
PEFI पदाधिकारियों एवं कोचिंग टीम की रही देखरेख-
आयोजन PEFI के जनरल सेक्रेटरी धीरेंद्र कुमार गेहलोत एवं नितेश शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मोटिवेटर राकेश कोठारी ने सीटी बजाकर खिलाड़ियों को स्टार्ट देकर किया।
व्यवस्थाओं एवं खिलाड़ियों की देखरेख की जिम्मेदारी कोच आयुष गौड़, सुधा सोलंकी एवं समीर सिंह जादोन ने संभाली। वहीं मेंटॉर कोच प्रभु मूलचंदानी एवं गोपाल सिंह जादोन के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
आयोजकों ने बताया कि खेल महोत्सव का उद्देश्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि नन्हीं प्रतिभाओं को खेलों से जोड़ना, उनमें आत्मविश्वास पैदा करना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।
17 अगस्त को लेजर गन शूटिंग, 18 को 200 मीटर दौड़-
खेल महोत्सव के तहत 17 अगस्त को लेजर गन शूटिंग प्रतियोगिता तथा 18 अगस्त को 200 मीटर रनिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इच्छुक खिलाड़ी PEFI जनरल सेक्रेटरी धीरेंद्र गेहलोत, नगर पालिका स्टाफ एवं कोच, जादौंस एक्वेटिक स्विमिंग पूल के कोच, ज्ञानोदय स्विमिंग पूल के कोच रवि सोनी एवं एसएसवीएम कोच अनिल कुमार के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं।