BREAKING NEWS
NEWS : पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, छोटी सादड़ी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय एकता दिवस पर कृति संस्था ने.. <<     EXCLUSIVE INTERVIEW: दिल्ली तक पहुंचे नेता, फिर भी किसान.. <<     KHABAR : थाना शुजालपुर मण्डी पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट की.. <<     जतारा जनपद पंचायत में बीपीओ बृजेश रावत का.. <<     BIG UPDATE: नीमच में हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस का.. <<     BIG NEWS : नीमच में हरदीप पुरी के विरोध में.. <<     मुरैना में एकता रैली के जरिए दिया राष्ट्रीय.. <<     दतिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर.. <<     KHABAR : रतनगढ़ में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और.. <<     KHABAR : बोलिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं.. <<     KHABAR : गरोठ में हाईवे किनारे अवैध ढाबों पर.. <<     शाजापुर की पोलायकलां मंडी में गाड़ी लगाने को.. <<     खरगोन में कपास के खेत में गांजे की खेती का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2026, 3:19 pm
NEWS : सैनिक स्कूल के कैडेट्स ने तैराकी में दिखाई प्रतिभा, एक्वेटिक चैंपियनशिप में बादल हाउस का जलवा, हमीर हाउस रहा उपविजेता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में इंटर हाउस एक्वेटिक चैंपियनशिप का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया रहे। उप प्राचार्या लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी. श्रीकुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि चैंपियनशिप में स्कूल के सभी 11 सदनों के कक्षा 6वीं से 11वीं तक के कैडेट्स ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को ग्रुप-ए (सीनियर्स), ग्रुप-बी (जूनियर्स), ग्रुप-सी (सब-जूनियर्स) तथा ग्रुप-डी एवं ग्रुप-ई (गर्ल्स) श्रेणियों में आयोजित किया गया। इसमें 25 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर फ्रीस्टाइल तथा 50 मीटर फ्रीस्टाइल रिले सहित विभिन्न तैराकी स्पर्धाएं आयोजित हुईं।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बादल हाउस ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, जबकि हमीर हाउस उपविजेता रहा।

25 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में ग्रुप-ए (सीनियर्स) वर्ग में कैडेट गजेंद्र ने स्वर्ण, दिव्यांश ने रजत एवं धैर्य ने कांस्य पदक जीता। ग्रुप-बी (जूनियर्स) में कैडेट राकेश ने स्वर्ण, रोहित मीना ने रजत एवं योहांश ने कांस्य पदक प्राप्त किया। ग्रुप-सी (सब-जूनियर्स) में कैडेट मयंक राठौड़ ने स्वर्ण, कुनाल चौहान ने रजत तथा पिंकेश ने कांस्य पदक जीता। ग्रुप-डी (गर्ल्स) वर्ग में कैडेट दीपिका ने स्वर्ण, असावरी ने रजत एवं वागीशा चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया।

50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के ग्रुप-ए (सीनियर्स) वर्ग में कैडेट विपुल शर्मा ने स्वर्ण, भव्य बिष्ट ने रजत एवं अर्नव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। ग्रुप-बी (जूनियर्स) में कैडेट पृथ्वी ने स्वर्ण, अधिराज राकेश चाहर ने रजत तथा सोमिल कसना ने कांस्य पदक जीता। वहीं ग्रुप-डी (गर्ल्स) वर्ग में कैडेट नंदिनी ने स्वर्ण एवं कैडेट नव्या पावड़िया ने रजत पदक प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। तैराकी केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, सहनशक्ति, अनुशासन, संतुलन और टीम भावना का प्रतीक है, जो एक सैनिक के मूल गुणों का हिस्सा हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए खेलों में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर बल दिया।

प्रतियोगिता की संयोजक पूजा सिसोदिया, सीएचएम मुनबुल नरजरी एवं हवलदार नवीन कुमार रहे। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने विजेता बादल हाउस को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE