BREAKING NEWS
BIG NEWS : साधारण बैग ने खोला नशे के बड़े कारोबार का.. <<     KHABAR : बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सावन का रंगीन जश्न! लहरिया में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा शिकंजा, रात के.. <<     BIG VIDEO: नीमच में 20 वर्षीय विवाहिता ने उठाया.. <<     KHABAR : खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ- पहले दिन नन्हे.. <<     तराना में नाना महाराज जन्मोत्सव की धूम,.. <<     तराना में श्रावण मास पर मंगलनाथ मंदिर से.. <<     BIG VIDEO: नीमच में आज गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’! 17.. <<     REPORT : ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में.. <<     रतलाम में 5.41 करोड़ की सराफा लूट का खुलासा,.. <<     KHABAR : लहरिया के रंग, घूमर की थिरकन और सावन की.. <<     दतिया में श्मशान घाट की बदहाली ने खोली सरकारी.. <<     KHABAR : सावन सोमवार-नागपंचमी का महासंयोग, सीवन.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की मांगों को वित्त मंत्रालय.. <<     BIG NEWS : सिंगोली थाना क्षेत्र का ग्राम धारड़ी और 20.. <<     BIG VIDEO: MP में दो बड़े मामले! मासूम से दरिंदगी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 17, 2026, 12:31 pm
KHABAR : लहरिया के रंग, घूमर की थिरकन और सावन की मस्ती..., मालवा के नीमच में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग, सोलह श्रृंगार में सजी महिलाओं ने बांधा समां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सावन की फुहारों के बीच जब पारंपरिक लहरिया के रंग बिखरे और घूमर की थिरकन गूंजी तो माहौल राजस्थानी लोक संस्कृति के रंग में रंग गया। शहर के निजी रेस्टोरेंट सेकंड होम में संस्कृति ग्रुप एवं क्षत्राणी ग्रुप की महिलाओं ने संयुक्त रूप से लहरिया उत्सव मनाया। आयोजन में महिलाओं ने सावन के उल्लास के साथ भारतीय परंपराओं एवं संस्कृति को जीवंत किया।

सोलह श्रृंगार एवं पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सावन के पारंपरिक गीतों पर नृत्य, घूमर एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन हुआ। प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न गतिविधियों में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीतों एवं नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सावन की खुशियों को साझा किया। आयोजन के अंत में सभी महिलाओं को सरप्राइज गिफ्ट प्रदान किए गए।

इस अवसर पर संस्कृति ग्रुप की अध्यक्ष प्रत्याशा दुबे, तारा सोनी, पदमा सिंह, रेखा जैन, रेखा गोयल, बीना गर्ग, सुगंधा शक्तावत, जूही गर्ग, ममता गट्टानी, सपना श्रीवास्तव, सुनीता, आकांक्षा प्लास, प्रेमलता पवार, उमा शक्तावत, विजय कुंवर चौहान, नैना कुंवर, उर्मिला चौहान एवं हेमलता परिहार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

अंत में नूतन प्लास ने सभी का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE